अगर आपका सपना विदेश घूमने का है लेकिन बजट की टेंशन हर बार रोक देती है, तो Thailand Trip आपके लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है। सिर्फ 30-40 हजार रुपये में आप थाईलैंड की खूबसूरत गलियों, बीच और शॉपिंग का मज़ा ले सकते हैं। भारत से थाईलैंड की फ्लाइट सस्ती है, होटल पॉकेट फ्रेंडली हैं और खाने-पीने का खर्च भी ज़्यादा नहीं आता।
Thailand Trip क्यों है भारतीयों की पहली पसंद?
भारतीय पर्यटकों के लिए हमेशा से टॉप लिस्ट में रहा है। वजह भी साफ है –
भारतीय रुपया थाई करेंसी (Baht) से मज़बूत है, यानी आपका पैसा ज्यादा काम आएगा।
भारत से दूरी कम है और फ्लाइट टिकट भी किफायती।
थाईलैंड का खाना भारतीय स्वाद के काफ़ी करीब है।
यहां शॉपिंग, नाइट लाइफ़ और बीच एक साथ मिल जाते हैं।
Thailand Trip में फ्लाइट का खर्च कितना होगा?
अगर आप दिल्ली, मुंबई या कोलकाता से थाईलैंड की फ्लाइट बुक करते हैं, तो रिटर्न टिकट 15,000 से 20,000 रुपये के बीच मिल जाता है।
- ऑफ-सीजन (जून से सितंबर) में और भी सस्ते टिकट मिल सकते हैं।
- एडवांस बुकिंग करने पर आपको 12-14 हजार रुपये में भी टिकट मिल सकता है।
यानि फ्लाइट खर्च के लिए आपको Thailand Trip पर लगभग 15-20 हजार रुपये अलग रखने होंगे।
Thailand Trip के लिए होटल का खर्च और ठहरने की जगहें
सबसे बड़ी खासियत है कि यहां होटल बहुत किफ़ायती हैं।
- 3 स्टार होटल: 1200-2000 रुपये प्रति रात
- 4 स्टार होटल: 2500-4000 रुपये प्रति रात
- गेस्ट हाउस/हॉस्टल: 500-1000 रुपये प्रति रात
अगर आप 5-6 दिन रुकते हैं, तो सिर्फ 7-10 हजार रुपये में आराम से अच्छे होटल में ठहर सकते हैं।
Thailand Trip में खाने-पीने का खर्च कितना आता है?
खाने-पीने की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।
- लोकल स्ट्रीट फूड: 100-150 रुपये प्रति प्लेट
- अच्छे रेस्त्रां में: 400-600 रुपये प्रति व्यक्ति
- शाकाहारी विकल्प भी आसानी से मिल जाते हैं।
5-6 दिन का टोटल फूड बजट सिर्फ 4-5 हजार रुपये में निकल जाएगा।
Thailand Official Tourism Guide Thailand Budget Travel Tips Thailand Tourism 2025 Updates
